ICICI Bank Fixed Deposit Interest Rate Revised: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक ICICI Bank ने Fixed Deposit की दरों में बदलाव किया है। ये दरें 2 करोड़ रुपये लेकर 5 करोड़ रुपये तक की FD पर बदली गई गई हैं। ये दरें नई और पुरानी दोनों तरह की FD के लिए होंगी। इन एफडी में सीनियिर सिटिजन और जनरल केटेगरी को एक ही दर से ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 25 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है। बैंक 1 साल से 10 साल तक एफडी पर अधिकतम 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
ICICI बैंक 271 दिनों से 1 साल की FD पर 6% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 185 से 270 दिनों की FD पर अब 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 91 से 184 दिनों की FD पर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक 61 से 90 दिन की एफडी पर 5.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 46 से 60 दिन की FD पर 5 फीसदी, 30 से 45 दिन की एफडी पर .75 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक 7 से 29 दिन की FD प 3.75 फीसदी की ब्याज देगा। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर ब्याज दे रहा है।
बैंक के मुताबिक अगर डिपॉजिट करने वाला निवेशक 7 दिन के अंदर अपना पूरा पैसा निकाल लेता है तो उसे कोई इंटरेस्ट नहीं मिलता। एफडी का न्यूनतम मैच्योरिटी पीरियड 7 दिन का है। ये नई दरें नई FD और पुरानी FD रिन्युअल पर लागू होंगी। बैंक रिटायर हुए लोगों और अपने कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर 1 फीसदी का अधिक ब्याज दे रहा है।
ICICI Bank: ये है बल्क FD पर मिलने वाला ब्याज।