MSCI इंडेक्स में कल बदलाव का ऐलान किया जायेगा। जिसके तहत बताया जायेगा इसमें किन कंपनियों का शामिल किया गया गया है और किन कंपनियों का बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसमें करीब 10500 करोड़ रुपये की खरीदारी की संभावना जताई गई है। इसमें ZOMATO, IRCTC, TATA POWER, SRF जैसे दिग्गजों की एंट्री होगी।
यतिन ने आगे कहा कि एमएससीआई इंडेक्स में TATA POWER, SRF, MPHASIS, GODREJ PROP, MINDTREE, IRCTC और ZOMATO आदि स्टॉक्स शामिल किये जायेंगे। जिसमें TATA POWER में सबसे ज्यादा 24 करोड़ डॉलर का इन्फ्लो नजर आ सकता है।
इसके बाद SRF में 23.1 करोड़ डॉलर का इन्फ्लो नजर आ सकता है। वहीं अन्य आंकड़ों पर नजर डालें तो MPHASIS में 20.8 करोड़ डॉलर, GODREJ PROP में 20.1 करोड़ डॉलर, MINDTREE में 20 करोड़ डॉलर, IRCTC में 17.1 करोड़ डॉलर और ZOMATO में 15.3 करोड़ डॉलर का इन्फ्लो दिखाई दे सकता है।
MSCI इंडेक्स से होंगे बाहर
एमएससीआई इंडेक्स से बाहर होने वाली कंपनियों में IPCA LAB और REC जैसे नाम हैं। जिसमें IPCA LAB में 10.9 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो और REC में 10.1 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो दिखाई दे सकता है।